खुनुवां – भारत नेपाल सीमा पर पुलिस ने भारतीय मुद्रा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से सत्ताईस लाख पचास हजार भारतीय मुद्रा बरामद

nizam ansari 

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर द्वारा भारतीय सीमा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश लिए जाने के बाद चर्चा में आये खुनुवां चौकी पर सुरक्षा कड़ी के दि गयी है जिसके क्रम में 10.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम द्वारा खुनुवां बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग के दौरान 01 व्यक्ति दुर्गेश पासी पुत्र राम मिलन पासी साकिन सोठौली, थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल को 27 लाख 50 हजार भारतीय मुद्गा के साथ गिरफ्तार किया तथा बरामद रुपये के सम्बन्ध में पूछने पर कोई जानकारी, कागजात नही दिखा सका।

जिसके कारण अभियुक्त को धारा 11 कस्टम अधिनियम के अन्तर्गत बरामद रुपयों के साथ कस्टम कार्यालय खुनवां सुपुर्द कर दिया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गेश पासी पुत्र राम मिलन पासी सा0 सोठौली, थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु, राष्ट्र नेपाल है।

इस दौरान बरामदगी में ₹27,50,000/- हैं। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेश शर्मा, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश कुशवाहा, आरक्षी मनोज द्विवेदी, विशाल यादव, भुआल यादव आदि लोग मौजूद रहें।