📅 Published on: October 12, 2023
nizam ansari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश का अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में आज भनवापुर तथा खेसरहा ब्लॉक पर अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल , विधायक राजा जय प्रताप सिंह के साथ ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र पांडे पूर्व जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे ब्लाक परिसर में भनवापुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सभी 111 गांवों से तथा खेसरहा ब्लाक से 99कलश आया कलश में हर घर के आंगन से मिट्टी, चावल एकत्र कर ब्लाक तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई |
जिस गाड़ी में कलश रक्खा गया उसको सजाकर पूरे हर्षो उल्लास के साथ ब्लाक तक लाया गया तथा ब्लॉक परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया यहां हर गांव से आए हुए कलश को पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ एक कक्ष में सुरक्षित रख दिया गया और यही से दिल्ली अमृत वाटिका के लिए भेजा जाएगा |
सांसद जगदंबिका पाल ने कहां कि माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाने के लिए 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जा रही है मोदी जी का जो सपना है एक भारत श्रेष्ठ भारत वह पूरा हो सके इसके लिए हम सब घर-घर जाकर हर आंगन की मिट्टी और हर घर से चावल एकत्र किए आज हमारी सरकार उन वीर सपूतों को याद कर इस मिट्टी को नमन कर रही है जो हमारी माटी और देश के लिए बलिदान हो गए और उन्हीं की याद में दिल्ली में वाटिका बनाई जा रही है |
कभी आप लोग वहां जाएं तो आपको भी लगे कि हमारे घर की मिट्टी इस वाटिका में आई है ताकि एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो सपना है जो हमारे प्रधानमंत्री देख रहे हैं वह साकार हो सके इस अवसर परसांसद प्रतिनिधि यस पी अग्रवाल ,राहुल पांडे, किरन मद्धेशिया, अमित त्रिपाठी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
इस दौरान विधायक जयप्रताप सिंह जी , ब्लाक प्रमुख श्रीमती पुष्पा देवी , प्रमुख प्रतिनिधि केशभान राय , पूर्व जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी , वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय , सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल , जिला महामंत्री विजयकान्त चतुर्वेदी , मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ,बीडीओ चंद्रभान , अंकित पांडेय , प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेंद्र द्विवेदी , गणेश राय , सत्यप्रकाश पांडेय , अशोक सिंह, धर्मराज चौधरी , सुषमा मिश्र , रोजगार सेवक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मिश्र , रोजगार सेवक ब्लाक अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ,राहुल पांडेय , अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे ।