📅 Published on: October 11, 2023
इसरार अहमद
मिश्रोलिया सिद्धार्थनगर विकास खंड खुनियांव अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय मिठौवा में आज दिनांक 11/10/23को आगामी 18 अक्टूबर लखनऊ के सरजमीं पर विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बनाई गई रणनीति |
खुनियांव इकाई द्वारा चार न्याय पंचायत की एक आवश्यक बैठक प्राथमिक विद्यालय मिठौवा में शाम 4:00 बजे बुलाई गई, जिसमें क्रमशः एन. पी. आर. सी — बेलवा,बारिकपार,धनगढ़वा, और गौरडीह के जांबाज़ शिक्षा मित्र साथी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ खुनियांव इकाई के कर्मठशील ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय संचालन परवेज़ अहमद ने किया |
उक्त बैठक में 18 अक्टूबर को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में शत- प्रतिशत प्रति भाग करने पर विचार विमर्श किया गया, तदोपरांत आपसी विचार विमर्श एवं रणनीति पर चर्चा परिचर्चा हुई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उक्त चारों न्याय पंचायतों में- प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर दो, दो न्याय पंचायत प्रभारी का चयन किया गया जो इस प्रकार हैं न्याय पंचायत बेलवा 1- पुजारी प्रसाद यादव 2- राम कैलाश यादव
धनगढ़वा-1- अशोक कुमार 2 – प्रमेन्द्र कुमार मौर्य बारिकपार 1- इरफ़ान अली 2- शिवकुमार
न्याय पंचायत- गौरडीह में 1- जवाहर लाल यादव 2- संतोष कुमार आदि सक्रिय साथियों को जिम्मेदारी दी गईं कि आगामी 18 अक्टूबर 2023 को लखनऊ में होने वाले महाधरना प्रदर्शन में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें और रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपील में कोई कोर-कसर न छोड़ा जाए,साथ ही साथ सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलता रहे।
बैठक समापन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय एवं परवेज़ अहमद ने उपस्थित शिक्षा मित्र सक्रिय साथियों का हृदय तल से आभार व्यक्त किया गया।