

सिद्धार्थनगर – मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-04) का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तर द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया । जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार एवं महिला पुलिस बल की जवान, स्वयं सहायता समूह की महिलाये तथा अन्य लोगो द्वारा लाइव देखा गया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-04) का सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
नवरात्रि के दिनो में शक्ति की आराधना की जाती है। महिलाये शक्ति का स्वरूप होती है। मॉ के पैरो में जन्नत होती है। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा नारी शक्तियों का सम्मान किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति का कार्यक्रम चख्लाया जा रहा है।
विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओ को सुरक्षा देने का काम कर कर रहे है। आज हमारी बहन बेटियां सड़को पर निकलती है।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 का शुभारम्भ शारदीय नवरात्रि से एक दिन पूर्व हो रहा है। यह प्रयास है कि मातृ शक्ति के योगदान को स्वीकार किया जाये। महिला सुरक्षा हेतु सभी विभाग की महिला कर्मचारीगण लोगो को जागरूक करेगी। प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगो को योजनाओ के बारे में जानकारी दी जायेगी।
- 43 वीं वाहिनी एस एस बी ने खुनुवां और अलीगढ़वा बॉर्डर पर गश्त के दौरान २6 बोरी चावल और 03 बोरी डीएपी खाद के साथ 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
- सिद्धार्थ नगर – कैप्टन सृजन पाण्डेय के मृत्यु पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धा सुमन अर्पित किया