पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

kapilvastupost 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक अग्रवाल के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ अरुण सिंह व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराध निरीक्षक रवीन्द्र सिंह एवं उप निरीक्षक कन्हैया कुंवर तिवारी मयटीम द्वारा दिनांक 21.10.2023 को मु0अ0सं0 191/2023 धारा 376/504/506 भादवि व धारा 67ए आइटी एक्ट थाना ढेबरुआ से सम्बन्धित अभियुक्त को पथरा बाजार के पास से समय 18.10 बजे गिरफ्तार किया|

और दिनांक 22.10.2023 को मु.अ.सं. 219/23 धारा 363,366,  376, 504,506 IPC व 3/4 पोस्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को टैक्सी स्टैंड शोहरतगढ़ के पास से समय 07.10 बजे गिरफ्तार किया।

वहीं दोनों अभियुक्तों को कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त 28 बर्षीय संतोष पुत्र रामदुलारे सा0 हरैया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर एवं 21 बर्षीय दिनेश उर्फ राजन कुमार गौतम पुत्र विष्णु निवासी नीबी दोहनी थाना शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर हैं।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध रवीन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कन्हैया कुंवर तिवारी, कांस्टेबल अमित सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रसाद गौड़ एवं कांस्टेबल दीपनारायण चौबे आदि लोग मौजूद रहें।