📅 Published on: October 22, 2023
kapilvastupost
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक अग्रवाल के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ अरुण सिंह व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक अनिल कुमार मयटीम द्वारा रविवार को मु0अ0सं0 379/23 धारा 147,148,323,504,506, 307 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 380/23 धारा 147,148,323,504,506,307 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण को ग्राम खरगवार से समय 12.30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।
वहीं गिरफ्तार अभियुक्तगण क्रमशः में 35 बर्षीय देवीशंकर उर्फ जज्जु पुत्र धर्मात्मा, 32 बर्षीय सानन्द पुत्र श्याम नारायण उपाध्याय, 23 बर्षीय नीरज उपाध्याय पुत्र पप्पू उर्फ त्रियोगी उपाध्याय व 17 बर्षीय धीरज उपाध्याय उम्र 17 वर्ष पुत्र पप्पू उर्फ त्रियोगी उपाध्याय निवासी खरगवार थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर हैं।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल देवचन्द, हेड कांस्टेबल सत्यराम एवं कांस्टेबल प्रवीण कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहें।