विकास खण्ड डुमरियागंज – राजस्व ग्राम पंचायत महतिनिया के नवलपुर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में मानक की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां

kapilvastupost 

सरकार भले ही लाख दावे कर ले की हम ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विकासखंड के राजस्व ग्राम पंचायत महतिनिया के नवलपुर का है। जहां पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।

डुमरियागंज का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामलों की शिकायत हो चुकी है । भ्रष्टाचारियों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर इस तरीके का काम किया जा रहा है।

वहीं ग्रामीणों का कहना है मानक के विपरीत कर कराया जा रहा है । साथ ही थर्ड क्लास के मटेरियल का भी इस्तेमाल हो रहा है ।

वही इसको लेकर जब खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज अमित सिंह से बात की गई तो उनका कहना था मामला संज्ञान में आया है JE को भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बाईट-1,,,दीप नारायण पांडे,,,ग्रामीण।

बाईट-2,,,बृजेश पांडे,,,ग्रामीण।

बाईट-3,,,रमेश कुमार,,,ग्रामीण।

बाईट-4,,,अमित सिंह,,,खंड विकास अधिकारी,डुमरियागंज।