फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक मे मात्र 20 रुपये के रजिस्ट्रेशनशुल्क मे असहायो को मिलेगी बेहतर दवाइयाँ – डाक्टर सच्चिदानंद वर्मा

———————————–
फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक का मुख्य लक्ष्य मानव सेवा होगा – आफ़ताब आलम
—————–

जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । जनपदसिद्धार्थनगर मुख्यालय के खजूरिया रोड ,निकट बद्रस्कूल ,नौगढ़ मे फैजे आम लाइब्रेरी के तत्वाधान मे आयोजित सोमवार को फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक के भव्य उद्घांटन समारोह के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ चिकत्सक डा .सच्चिदानंद मिश्र रहे ।

मिश्र ने भव्य उद्घांटन समारोह के दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर के लोगों के लिए निश्चित ही फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक गरीबों , असाहयो, बेवाओ ,यतीमों ,और विद्यवाओ व अन्य जरूरतमन्दो को मात्र 20 रुपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क मे दवाएं दी जाएंगी ।

निश्चित ही उक्त ट्रस्टी गरीब मजलूम के लिए एक वरदान शाबित होगा । दवा करना , इलाज से परेशानी को दूर करने का एक केंद्र के रूप मे वरदान शाबित होगा ।

उन्होंने कहा कि यह भी एक व्यवसाय के साथ जन सेवा का अच्छा माध्यम है । जिसे हर व्यक्ति नही कर सकता । अन्य व्यवसाय तो कोई भी कर सक्ते हैं । लेकिन मेडिकल का व्यवसाय सबके बस की बात नही । आज लोग जगह जगह मेडिकल कि दुकाने खोल के बैठ गये हैं ।

जहां काफी मोटी रकम लगती हैं लेकिन इस महगाई के दौर मे फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक यक़ीनी तौर पर परेशान शुदा लोगों की इलाज , खुन पेशाब की जाँच , एक्सरे इत्यादि कम पैसे मे अच्छे चिकत्सकों के देख रेख मे होगा ।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश आफ़ताब आलम ने कार्यक्रम का खेताब करते हुए कहा की इंसान की जिंदगगी एक बबल की तरह है । कब कहा किस वक्त खत्म हो जाय किसी को कीच भी पता नही ।

इस लिए आने वाले वक्त और जाने के बाद आप के और हमारे अच्छे कर्मो के बदले याद किये जाएंगे । फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक भी एक माध्यम बनेगा जीवन लीला समाप्त के बाद याद किये जाने का ।

पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक के ओपनिंग को सराहते हुए बताया की जीवन वही बेहतर होता हैं जो दूसरों के काम आये । अपना पेट और परिवार तो सभी पाल लेते हैं । बेहतर मांनव वही है जों समाज और अन्य जरूरत मंदों के किसी काम आया जाय ।

इसी क्रम मे सेवा निवृत्त न्यायाधीश आफ़ताब आलम , पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर मोहम्मद जमील सिद्दीकी, सहायक कमिश्नर कस्टम /जिएस्टी मोहम्मद अलीमुद्दीन कौशर सहित अन्य गणमान्य लोग ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया ।

कार्यक्रम के आयोजक सिविल कोर्ट के युवा अधिवक्ता व समाज सेवी शादाब अहमद एवं शिक्षक शमीम भाई ने आये हुए गणमान्य जनों का आभार व्यक्त् किया । उन्होंने बताया कि यह चेरिटेबल सभी के सहयोग से चलने वाला स्वयं सहायता समूह के रूप जैसा है ।

आप और उनकी मदद एक दूसरे के सहयोग से करने का जज्बा का परिणाम है फैजेआम चेरिटेबल क्लिनिक कीशुरुआत की।


इस मौके पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर मो.जमील सिद्दीकी , सेवा निवृत्त न्यायाधीश आफ़ताब आलम , सहायक कमिश्नर कस्टम /जिएस्टी मोहम्मद अलीमुद्दीन कौशर, डा.अहमद हुसैन , गामा खान, इंजीनियर सलमान , डा.रामीज खान डा. जावेद कमाल , अरबन बैंक के मैनेजर मोहम्मद हाशिम

, डा. एफ रहमना ,डा. सलमान अहमद , डा. अबूसाहमा , डा. रफिउद्दीन , आफाक अहमद कपड़े वाले , डा.विशाल गुप्ता सहितअन्य गणमान्य एवं सम्मानित जनो कि उपस्थिति रही ।