जिले भर में मनाया गया छठ पर्व महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्ध्य देकर बच्चों के लम्बी आयु की करी कामना निशुल्क इ रिक्शा व्यवस्था ने दी बुजुर्गों को राहत
📅 Published on: November 19, 2023
kapilvastupost
हिंदू धर्म में लोक आस्था के पर्व छठ पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उसके स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना के साथ रखा जाता है।
यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को रखा जाता है। इस दौरान व्रती चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल व्रत रखते हैं।
छठ पूजा का मुख्य व्रत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन इस पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि से ही हो जाती है और सप्तमी तिथि को प्रातः सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद इसका समापन होता है।
शोहरतगढ़ क़स्बा स्थित शिवबाबा मंदिर के प्रांगण में पोखरे पर भारी भीड़ रही चरों तरफ से घिरे boundry वाल पर रंग बिरंगे लटकते बिजले के झालरों में नजारा शानदार रहा जहाँ सभी व्यवस्थाओं के साथ महिलाओं ने पूजा अर्चना की |
वहीं बढ़नी में सुनील अग्रहरी की अगुवाई में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित पोखरे पर श्रधालुओं की भारी भीड़ रही जहाँ महिलाओं ने अर्ध्य देकर संतान की लम्बी आयु की कामना की |
बांसी। छठ पर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने भारी संख्या में बांसी के राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर पहुंचकर डूबते हुए सूरज को अर्ध दिया। इस दौरान रानी घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई जिसे संभालने के लिए प्रशासन की तरफ से व्यापक बंदोबस्त किया गया था।
डूबते हुए सूरज को अर्ध्य देने के लिए महिलाएं शाम होते ही राप्ती तट पर पहुंचने लगी और सूर्य देवता के डूबते ही उन्हें अर्ध देना प्रारंभ कर दिया। रानी लक्ष्मी गेट पर ही छठ माता की प्रतिमा सभी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही महिलाओं ने छठ माता के दर्शन कर वहां पूजन अर्चन भी किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम बांसी कुणाल, प्रभारी तहसीलदार राघवेंद्र पांडे, क्षेत्राधिकारी देवी गुलाम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।
सिद्धार्थ नगर मुख्यालय पर छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। पूरे जिले में छठ पर्व मनाया जाने वाले घाटों पर प्रशासन व्यापक इंतजाम कर रहा है।
सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय के नगर पालिका सिद्धार्थनगर में करीब 12 जगह पर छठ पर्व को लेकर महिलाएं सूर्य को अर्क देंगी। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के इन जगहों पर नगर पालिका द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं |
नगर पालिका सिद्धार्थनगर का यह नौगढ़ घाट है आप यहां की तैयारी को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार का जिला और नगर पालिका प्रशासन छठ पर्व को लेकर कितना मुस्तैद है इस बार छठ पर्व मनाने वाले घाट के आसपास की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाए जा रहे हैं साथ ही विभिन्न देवी देवताओं के चित्र भी इन दीवारों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
इस बार सिद्धार्थनगर नगर पालिका ने छठव्रती महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं कल यानी रविवार को 2 बजे दिन से लेकर सोमवार के सुबह 7 बजे तक सिद्धार्थनगर के नगर पालिका प्रशासन ने निशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की है यह निशुल्क ई रिक्शे घाट से लेकर मोहल्लों तक लगातार छठवर्ती महिलाओं और उनके घर वालों को लाने और ले जाने का काम करेंगे।
साथ ही नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सभी 12 घाटों पर निशुल्क चाय की भी व्यवस्था की गई है।
वहीं मिश्रौलिया रिपोर्टर के अनुसार छठ पर्व पर महिलाओं ने बड़हरघाट पारसी नाला /नदी किनारे पानी में खड़ी होकर सूर्य अस्त कों अर्घ्य देकर किया नमस्कार सुरक्षा व्यवस्था के रहे व्यापक इन्तेजाम |


