📅 Published on: December 15, 2023
Kapilvastupost
संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह और प्रदेश महामंत्री जी द्वारा 10.12.2023 को प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन डा भीम राव अम्बेडकर सभागार लखनऊ मे आयोजित किया गया जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं समस्त जिलाध्यक्ष ने बैठक मे प्रतिभाग किया।
जिसमे बीसीपीएम के वेतन विसंगति,बीमा,ट्रांसफर ,पर संगठन द्वारा कैसे कार्य किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा हुई ,और आगे की रणनीति बनाकर और एकजुट रहकर कार्य करने हेतु चर्चा हुई,जल्द ही bcpm। संघ अपनी मांगे को लेकर उच्चाधिकारियों से भी मिलेगा, जिसमें महामंत्री सुरेंद्र पाल द्वारा कहा गया की अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो हम सब मिलकर कोर्ट का सहारा लेंगे और अपनी मांगों को लेकर मुखर रहेंगे। प्रदेश सरकार को हमारे अधिकारों को लेकर गंभीरता दिखानी होगी।