📅 Published on: December 24, 2023
सरताज आलम बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
नगर पंचायत बढ़नी सभागार में युवा पत्रकार प्रेस क्लब के संगठन विस्तार व पत्रकारों के हित को लेकर बैठक बुलायीं गयी। जिसमें विभिन्न विंदुओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने पत्रकार हित व संगठन को लेकर विस्तार से अपनी बात कही और कहा कि एकता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
वहीं पत्रकार सरताज आलम ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। पत्रकारों का भी संगठन होना चाहिए। इसलिए आप सभी पत्रकार एकजुट होकर रखना चाहिए। इस दौरान सर्वसम्मति से बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार कमलेश मिश्रा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बी0पाल0 भारती, श्रवण पटवा, अभिषेक श्रीवास्तव, विंध्याचल शुक्ला, फिरोज अहमद, डा0 राज नरायन उपाध्याय, सचिन मित्तल, सुरेन्द्र पाल, संतोष चौधरी, हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा, शिवम सिंह, पवन पटेल, विजय कुमार यादव, नागेन्द्र कुमार, पंकज पाण्डेय, रमेश शुक्ला, चन्दन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, जीत बहादुर श्रीवास्तव, शिवरतन कन्नौजिया, संजय मिश्रा, चन्दा लाल, नन्द लाल, रवि शुक्ला, शैलेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह श्रीनेत, अभिषेक शुक्ला, सुशील खेतान, अरविन्द द्विवेदी, संजय पाण्डेय सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहें।