📅 Published on: December 28, 2023
प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को महोत्सव तथा निमंत्रण स्वरुप किया जा रहा अक्षत का वितरण
Reporter Prem Chand gaud
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया जायेगा जिसके लिए विश्व हिन्दू परिषद घर घर अयोध्या से आए अक्षत , रामलला का चित्र व पत्रक वितरण कर सभी को महोसव में आमंत्रित किया जा रहा है।
उक्त बातें विहिप के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कही। सोमवार को बढ़नी प्रखंड के न्याय पंचायत सिसवा बुजुर्ग के संगम दे पार्टी मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से विहिप के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने न्याय पंचायतवार तथा प्रत्येक गांव में अक्षत , प्रभु श्री का चित्र व पत्रक वितरित किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को सभी सनातन धर्म के लोग दीपावली की तरह अपने अपने घरों में दीप जलाकर उत्सव की तरह मनाएंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवा जी बजरंग दल जिला संयोजक,सत्यप्रकाश दिवेदी सीमा जागरण अजय सिंह विनोद गौड़ ,राम कुमार ,राज कुमार ,जय प्रकाश ,जोखू यादव, राम निवास शर्मा, बब्बू गौतम मुन्ना , परिवार,आदि लोग उपस्थिति रहे।