सिद्धार्थ नगर – तस्करो के लिए सेफ जोन बना ठोठरी बॉर्डर

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा के ठोठरी बॉर्डर पर इन दिनों जमकर तस्करी हो रही है। यह बॉर्डर तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रही है। इस बॉर्डर के करमैनी – तरैनी एवं ठोठरी – मुडिला बॉर्डर पर दिन रात तस्करों का माल ढोने वाले कैरियरों का तांता लगा रहता है।


यहां से बड़े पैमाने पर भारत से नेपाल चावल एवं उर्वरक की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। सीमाई क्षेत्रों के हरिबंशपुर व ठोठरी में बॉर्डर के पास सुरक्षित स्थानों पर गो डाउन बनाकर तस्कर साइकिलों एव मोटरसाईकिलो से माल भारत से नेपाल पंहुचा रहे हैं।

वहीं इस बॉर्डर पर भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने जाने वालों का कोई पूछने वाला भी नही है, न ही किसी की आईडी मांगी जाती है। बॉर्डर पर इस तरह से इतनी खुली छूट देना कही कही न कही असमाजिक तत्व इस बॉर्डर का प्रयोग करके किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।