📅 Published on: December 29, 2023
Kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थ नगर ।
सीमावर्ती कस्बा बढ़नी में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने कस्बे में एसएसबी के जवानों के साथ पैदल गस्त कर लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
गुरुवार को कस्बे के पुलिस चौकी से स्टेशन रोड ,गोलबाजार , चट्टीबाजार तथा कस्टम रोड होते हुए नगर का भ्रमण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा कस्बा बढ़नी में स्थानीय पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के साथ पैदल गश्त/चेकिंग किया गया तथा आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुये जनसंवाद स्थापित किया गया व आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी । इस दौरान थानाध्यक्ष ढ़ेबरुआ शशांक सिंह सहित थाना ढ़ेबरुआ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।