📅 Published on: January 1, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अलीदापुर के ग्राम पंचायत के कम्पोजित विद्यालय गौरा बाजार में आयोजित किया गया विद्यालय के बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को आम जनता के बीच रखा और बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है। वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया इसके अलावा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया वही वहीं मीडिया से बात करते हुए ग्राम प्रधान पंकज चौबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए से सरकार द्वारा किए जा रही योजनाओं का गुणगान किया। कार्यक्रम में कई विभागों के स्टाल भी लगाए गए।और लोगों ने अपनी आवश्यकता अनुसार बिरधा बिरधा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन एवं तरह-तरह की बीमारियों के दवाई लिए वहीं लोगों ने शौचालय के लिए भी अप्लाई किया।