📅 Published on: January 1, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खडकुईया नानकार के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित किया गया विद्यालय के बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।
इस दौरान बी जे पी नेताओं ने एक के बाद एक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को आम जनता के बीच रखा और बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है।
वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया इसके अलावा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया वही वहीं मीडिया से बात करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए से सरकार द्वारा किए जा रही योजनाओं का गुणगान किया।
कार्यक्रम में कई विभागों के स्टाल भी लगाए गए। योजना से छूटे हुवे लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार वृद्धा विधवा पेंशन , विकलांग पेंशन, शौचालय अनुदान , ग्रामीण आवास के लिए रजिस्टर में नाम दर्ज करवाया।