

शोहरतगढ विकास क्षेत्र के लुचुइया ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कर्मचारियो ने अपने अपने विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं को आमजन को अवगत कराया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
लुचुइया में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने का कार्य मोदी एवं योगी सरकार कर रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचने की दिशा में उठाया गया एक सार्थक कदम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सांसद ने कहा कि सरकार के द्वारा पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है हर घर नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में खुशहाली आ रही है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम एल सी प्रतिनिधि डा.पवन मिश्र ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाये गये योजनाओ के साथ गांव के विकास के लिए लोगो को बिस्तार से बताया।
- सिद्धार्थ नगर – जज्बे को सलाम दिल्ली के लिए तिरंगा लेकर पैदल निकले अशीष गिरी 26 जनवरी को पहुंचेंगे दिल्ली
- शोहरतगढ़ ब्लाक के मड़वा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे शानदार आयोजन हजारों लोगों ने लिया संकल्प