सिद्धार्थ नगर – जज्बे को सलाम दिल्ली के लिए तिरंगा लेकर पैदल निकले अशीष गिरी 26 जनवरी को पहुंचेंगे दिल्ली

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। एक देश, एक संविधान, एक कानून के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तिरंगा पैदल यात्रा कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से इंडिया गेट दिल्ली तक के लिए निकले सभाषद प्रतिनिधि अशीष गिरि को डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुन्ने ने अभिवादन कर पैदल यात्रा के लिए शुभकामनाएं देकर बर्डपुर से पैदल यात्रा प्रारम्भ कराया।
पदयात्री आशीष गिरी ने बताया कि वे 26 जनवरी को दिल्ली पहुंच जाएंगे। इससे पूर्व अशीष गिरी पिछले वर्ष 2022 में लखनऊ तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाले थे, जिनका लखनऊ में गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता, सभाषद सन्दीप मोदनवाल, सभाषद कमरुद्दीन, सभाषद प्रतिनिधि बिपिन रावत, वीरू कन्नौजिया,श्रवण मोदनवाल, कमलेश जायसवाल, सन्तोष मोदनवाल, रामकेवल गुप्ता, राम प्रकाश जायसवाल, विहिम के राकेश मिश्रा, सोनू वर्मा, सहित बर्डपुर वाशियो ने भारी संख्या में कुछ दूर पैदल साथ में चलकर शुभकामनाएं दी।