📅 Published on: January 2, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर खुनयांव विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेऊवां ग्राण्ट में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियो ने अपने अपने विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं को आमजन मानस को अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने का कार्य मोदी एवं योगी की डबल इंजन की सरकार कर रही हैं।
ग्राम प्रधान जुबैर ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाये गये योजनाओ के साथ गांव के विकास के लिए लोगो को बिस्तार से बताया गया। आवास, किसान पेंशन, आयुष्मान कार्ड, विश्वकर्मा योजना, पी एम किसान समृद्धि,हर घर नल से जल, पोषण अभियान, बिजली, पानी,सड़क आदि तमाम सरकारी योजनाओं को धरातल पर भौतिक रूप से देखा जा सकता है।
इस मौके पर सचिव हरेन्द्र पाण्डे,शिव कुमार दुबे, लेखपाल दिनेश कुमार पासवान,कोटेदार सोहित जायसवाल,राजेन्द्र कुमार ग्राम सदस्य वा ग्रामीण मौजूद रहे।