📅 Published on: January 2, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर एक तरफ जहां नए साल की खुशियां मनाने के लिए लोग बड़े-बड़े कल्बो रेस्टोरेंटो और पार्कों में जाकर हजारों रुपए की पार्टी करते हैं वही सिद्धार्थनगर के कुछ युवाओं ने नए साल को कुछ अलग तरीके से मनाया है।
सिद्धार्थ नगर जिले के रहने वाले कुछ युवाओं ने 31 दिसम्बर की रात 12:00 बजे ब्लड बैंक जाकर ब्लड डोनेट कर अपने नए साल की सुरुआत की। उनका कहना है कि नए साल में लोग अपने लिए खुशियां तलाशते हैं। लेकिन हम लोगों ने का प्रयास है कि हमारे द्वारा दिया गया ब्लड और औरो की खुशियों का कारण बने ।
उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेशन को लेकर लोगों के अंदर कई प्रकार की भ्रांतियां होती हैं ज्यादातर लोग ब्लड नहीं देना चाहते ऐसे में उनकी टीम बराबर जरूरतमंदों को ब्लड देती है उन्होंने कहा कि नए साल में ब्लड डोनेट करने का ख्याल उनको इसलिए आया ताकि उनकी टीम से प्रेरित होकर लोग और ज्यादा रक्तदान करें उन्होंने कहा कि नए साल की इससे अच्छी शुरुआत और कुछ नहीं हो सकती।