डी एम के आदेश पर विकासखंड खुनियांव के बनकटा पूर्वी में विकास कार्यों की हुई जाँच , जाँच से संतुष्ट नहीं शिकायतकर्ता जाँच अधिकारी पर लगाया आरोप

kapilvastupost 

जनपद सिद्धार्थ नगर के इटवा तहसील के ग्राम बनकटा पूर्वी में आज वर्तमान प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर के आदेश पर कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा की गई।

आप को बतादें कि बनकटा पूर्वी जो की विकासखंड खुनियांव में स्थित है। ग्राम निवासी मजहर चौधरी द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमिता का आरोप लगा कर जिलाधिकारी को जांच हेतु आवेदन किया था जिस के बाद जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कृषि रक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच करने का आदेश पारित कर दिया।

आवेदनकर्ता ने बताया कि हम इस जांच से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि यहां सिर्फ नाप का कार्य हो रहा है जबकि मैने 17 बिंदुओं पर जांच की मांग की थी। यहां पर ईट,नाली की गहराई,इंटरलॉकिंग ईट की गुणवत्ता सभी मानक विहीन हैं जिसकी जांच न करके सिर्फ कितना काम हुआ वही नाप करके खानापूर्ति कर रहे हैं।