📅 Published on: January 5, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने से पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया है पूरा घटना उसका बाजार थाना परिसर का है जहा राधेश्याम हेड कांस्टेबल की सोलर के पैनल से गमछा में लटकता शव मिला जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वही जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल राधेश्याम रात्रि गस्त कर थाने पर आए थे लेकिन अचानक क्या हुआ जिससे की हेड कांस्टेबल ने फांसी लगा ली घटना लगभग सुबह 4से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है पुलिस के कर्मी ने जब देखा हेड कांस्टेबल को फंदे से लटकता तो आनन फानन में नजदीकी स्वस्थ केंद्र ले जाते है और वही डॉक्टर मृत घोषित कर दी जिसके बाद से पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई वही अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी पुलिस ने नियमानुसार शव को उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बाईट – सिद्धार्थ कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर