📅 Published on: January 5, 2024
संजय पाण्डेय
43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी खूनवा जवानो के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रमवापुर तिवारी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया । जिसमे शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरहवा के बीच मुकाबला हुआ जिसमे शोहरतगढ़ की टीम 34 -29 अंक से विजयी हुई।
शोहरतगढ़ टीम के अजहरुद्दीन, जोगेश, गौरव पांडेय, विजय प्रताप, व ककरहवा टीम के अमरनाथ, अबू सूफियान, विकास पांडेय, उमेश कुमार वेस्ट प्लेयर रहे। इस अवसर पर इंस्पेक्टर उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल मान्धाता सिंह, आरक्षी सागर, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।