📅 Published on: January 7, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी ब्लाक क्षेत्र केतुलसियापुर चौराहे पर स्थित एक विद्यालय में शनिवार को तहसील प्रशासन की तरफ से 450 कंबल का वितरण विधायक विनय वर्मा के द्वारा किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा पुनीत कार्य कोई भी नहीं है। केन्द्र व राज्य सरकार की पूरी योजनाएं गरीबों व असहायों के लिए ही समर्पित हैं। इस दौरान प्रबंधक अनुपम शुक्ल, थानाध्यक्ष ढेबरुआ शशांक सिंह राजस्व निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी, लेखपाल पंचमलाल पटेल, मोहित सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर, आशुतोष पाण्डेय, वीरेंद्र जायसवाल, अजय वरुण, विनय शुक्ल आदि मौजूद थे।