प्रदेश ही नहीं देश में भी नंबर होगा शोहरतगढ विधानसभा – विधायक विनय वर्मा

विकास खण्ड बढ़नी अंतर्गत बगही में नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधायक ने किया लोकार्पण
Kapilvastupost
बढ़नी ब्लाक अंतर्गत ग्राम बगही में प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शनिवार को किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ को प्रदेश का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में उनके प्रयास से कई परियोजनाएं बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हमेशा बेसिक शिक्षा के विकास के लिए कार्य कर रही है। कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश के सभी बेसिक विभाग के विद्यालयों को चुना गया है। उन्होंने मौजूद सभी ग्रामीणों से अपने- विद्यालय का नाम भेजने की अपील भी किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान मो. मुस्तफा, दिलीप शुक्ल, रामदास मौर्य विजय पाण्डेय, दुर्गा मिश्र मयंक शुक्ल आदि मौजूद थे।