📅 Published on: January 24, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। अयोध्या धाम में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर भारत नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा कस्बे में सोमवार को भगवान श्री राम, भ्राता लक्ष्मण माता सीता की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गई तथा रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा कस्बा सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जगह जगह कीर्तन, भजन, भण्डारे का आयोजन किया गया और लोगो में मिठाई इत्यादि बांट कर दीवाली मनाकर खुशियां मनाई गई। शोभा यात्रा में युवाओं द्वारा उत्साह पूर्वक जयकारे लगाए जा रहे थे एव राम धुन पर नृत्य किया जा रहा था। राम दरबार की झांकी पर महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष सुधेश जसवाल ने बताया कि यह खुशी कई सौ वर्षों पश्चात मिली है। और हम सब इतने खुश हैं जिसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता। हम सब राम भक्ति में सराबोर होकर इस रामोत्सव को मना रहे हैं। और अपनी खुशियों को विविध कार्यक्रमो के माध्यम से एंव दीपावली मना कर खुशियां मना रहे हैं।
कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष एक व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमन जायसवाल, मंटू मोदनवाल, पवन कौशल, संजय अग्रहरि, बाल मुकुंद जायसवाल, सुभाष कसौधन, सुजीत अग्रहरि, राकेश गुप्ता, भोला गुप्ता, प्रियांशु, अजय कसौधन, दीपक वर्मा, दुर्गेश वर्मा, बबलू, गुड्डू, देवेश वर्मा, कृष्णा, कमलेश आदि शामिल रहे।