राम जानकी मंदिर और आयोजित हुआ भव्य दीपोत्सव एवं विशाल भण्डारा
Kapilvastupot
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में हुए भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बर्डपुर कस्बे में स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर द्वारा भव्य दीपोस्तव, एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण राम जानकी मंदिर पर पर्दे के स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था। इसे ऐतिहासिक पल बनाने के लिए भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे बड़े बड़े सुनहरे अक्षरों के साथ ही इस पर दीपक से जय श्री राम, ॐ, स्वस्तिक सजाया गया, जिसको दीपो से जगमग किया गया था। तत्पश्चात महिला मण्डली एवं युवाओं द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदर कांड का पाठ किया गया एव महिला मण्डली एवं बच्चों द्वारा मीठे मीठे भजन प्रस्तुत किये गए। जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। ततपश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक श्याम धनी राही, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय, निवर्तमान ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव, निवर्तमान ग्राम प्रधान विनीता यादव, सुनीता कुमारी, सरिता यादव, रेखा चौरसिया, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता, ब्लाक महामन्त्री अनिल कुमार उमर वैश्य, राम सेवक चौरसिया, राम जानकी मंदिर के व्यवस्थापक सत्य प्रकाश मद्धेशिया, आकाश मोदनवाल, अर्जुन मद्धेशिया, विक्की जायसवाल, फूल चंद यादव, दीपक चौरसिया, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राधेश्याम पटवा, विनय पाल पटवा, रानी, श्रीराम सोनू जायसवाल, केशव मद्धेशिया, कमलेश जायसवाल, राजकुमार, सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।