राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नवागत एस पी प्राची सिंह से की मुलाकात कैरियर बनाने को लेकर पूछे सवाल

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बॉर्डर क्षेत्र की बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर से की मुलाकात और साझा कैरियर से सम्बंधित सवाल .

Kapilvastupost

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बढ़नी और शोहरतगढ़ क्षेत्र की प्लान इंडिया की किशोरियों ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से मुलाकात की और उन्होंने महोदया को पेंटिंग देकर राष्ट्रीय बालिका दिवस कीशुभकामनाये दी।

इसके बाद पुलिस कप्तान प्राची सिंह ने बालिकाओं से बातचीत की इस दौरान ममता ने बताया की चरिगवां गांव में उनसे बालिकाओं को प्रेरित करके 14 बालिकाओं को स्कूल में दाखिला कराया। नीतू भारती ने बताया कि उच्च अधिकारियो से प्रेरित होकर उसने पिछले साल यूपीएससी एग्जाम दिया था लेकिन सफलता नही मिली।

इस पर प्राची सिंह द्वारा बताया गया कि आप सभी हमारी तरह बन सकती है, लेकिन इसके लिए आपको पढ़ाई और निरंतर अभ्यास करना पड़ेगा। बच्चियो ने एक सवाल किया कि उन्हें निर्णय लेने कभी डर तो नहीं लगता तो उन्होंने जबाब दिया कि आप सही का चुनाव करे डर नहीं लगता। इसके बाद कैरियर संबंधित सुझाव और समस्याओं को बताया। इसके साथ बच्चियों ने बताया कि वह बॉर्डर क्षेत्र में बाल तस्करी, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा के लिए समुदाय में जागरूकता गतिविधिया करती है ।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने उनके क्षेत्र में आने और उनसे मुलाकात करने को बोला। बालिकाओं ने बार्डर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित बातों पर चर्चा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ , प्लान इंडिया के जिला समन्वयक प्रसून शुक्ला,विजयशंकर, शत्रुविजय, काजल और बालिकाएं प्रीति पांडेय, रोशनी भारती, आरती, सना, शालनी त्रिपाठी,माया आदि उपस्थित थी।