📅 Published on: January 25, 2024
Kapilvastupost
विकासखंड जोगिया परिसर में प्रमुख क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक में सदस्यों की संख्या पर्याप्त न होने के कारण विधायक श्यामधनी राही विधायक विनय वर्मा तथा क्षेत्र प्रमुख की स्वीकृति से बैठक को स्थगित किया गया ।
तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र पंचायतों के बैठक का कोरम पूरा नहीं होने के कारण इस बैठक को स्थगित कर दिया है।
जनप्रतिनिधियों विधायक विनय वर्मा व श्यामधनी राही आदि ने यह सुनिश्चित किया कि जब सभी क्षेत्र पंचायतों का कोरम पूरा हो जायेगा उसके पश्चात बैठक की तय तारीख़ पर उनकी उपस्थिति में बैठक होगी।
सभी आवश्यक दिशा निर्देशों को वहाँ के रजिस्टर में भी लिखकर सत्यापित कर दिया गया है।
साथ ही विधायक विनय वर्मा ने यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि कोई भी बैठक बंद कमरे में नहीं होगी बल्कि खुले में होगी।
आगामी विधानसभा सत्र की तारीख़ को ध्यान में रखते हुए बैठक की अगली तारीख़ तय करने को कहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सावित्री देवी ,खण्ड विकास अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ,सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति व संज्ञान में सारी कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।