📅 Published on: January 25, 2024
रोजगार सृजन के लिए बी जे पी सरकार ने जिले में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास जारी है – विधायक विनय वर्मा
Kapilvastupost
डी डी यू जी के वाई योजनांतर्गत कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन कार्यालय, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में उदय प्रताप इंटर कालेज मे ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया l
उक्त रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा द्वारा किया गयाl रोजगार मेले मे 395 युवक/युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे से 203 अभ्यर्थीयो का चयन विभिन्न कम्पनियों मेसाक्षात्कार के आधार पर किया गया l
इस अवसर पर जिलासमन्वयक कौशल विकास/उपाउक्त उद्योग दयाशंकर सरोज , जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश मिश्रा , लीड बैंक मैनेजर आर के सिन्हा , जिला कौशल प्रबंधक संतोष कुमार और अमित कुमार मिश्र, उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ,डी पी एम शिवाकांत मिश्र उपस्थित रहे।