📅 Published on: January 25, 2024
Kapilvastupost
सांसद खेल महाकुंभ 2024 का आयोजन शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में हुआ। तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया।
खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख कौशलेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व खिलाड़ियों से परिचय कर किया।
दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालयकोइरीडीहा, शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़, परसिया गड़ाकुल के बीच हुआ।
फाइनल मुकाबला कोइरीडीहा और शोहरतगढ़ के बीच होगा। सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता शिवपति इण्टर कॉलेज योद्धा व शिवपति इण्टर कॉलेज दबंग व के बीच और जूनियर बालक वर्ग के प्रतियोगिता नकथर व कोइरीडीहा के बीच होगा।
खेल के तीसरे दिन खो खो की प्रतियोगिता होगी। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल के तीसरे दिन गुरुवार को सम्मानित भी किया जायेगा। खेल कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह खान ने की।
इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, बीइओ संतोष शुक्ला, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, रमेश मणि त्रिपाठी, पद्मामकर शुक्ला, कौशलेंद्र त्रिपाठी, रामविलास यादव, एमएस खान, पृथ्वीपाल, दधीचि कुमार,पवन कुमार, विजय बहादुर, रामाश्रय लाल, सुनील कुमार, रवि प्रकाशओझा,योगेंद्र, अमित कुमार, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।