📅 Published on: January 31, 2024
Kapilvastupost
एंकर-जिले के डुमरियागंज विकास खण्ड के सैकड़ों गाँव के पंचायत सहायको ने डुमरियागंज तहसील व ब्लॉक का घेराव किया अपनी मांगो को लेकर पंचायत सहायकों ने SDM डुमरियागंज व खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज को ज्ञापन भी सौंपा।पंचयात सहायकों का कहना है कि हमारी नियुक्ति पंचायत सहायक ऑपरेटर के लिए हुई थी हमें पंचायत भवन में बैठकर काम करना था हमें अपने गांव में ही काम करना था।लेकिन अब हमारी ड्यूटी इ-क्रॉप के लिए लगायी जा रही है वंहा जा के हमें खेत में सर्वे करना है।हमें इस बारे में जानकारी नहीं है हमारी सरकार से मांग है जो इस काम को पहले कर रहे थे वो ही इस काम को करें।वहीं इस मामले को लेकर खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज अमित सिंह ने बताया कि पंचायत सहायक आए थे तहसील से उनकी ड्यूटी क्रॉप सर्वे में लागई गई है उनका कहना है दूर दूर लगा दी गई है हमारी ग्राम अस्तर कि ड्यूटी है इसी को लेकर वो विरोध कर रहे थे ज्ञापन उन्होंने ने दिया है SDM महोदय को भेज दिया जाएगा।
बाईट-4,,,अमित सिंह,,,खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज।