जिलाधिकारी के अध्यक्षता में पोषण समिति की बैठक के दौरान आंगन वाड़ी केंद्रों की सुस्त रफ्तार की मॉनिटरिंग के निर्देश

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर- जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। आंगनबाड़ी केन्द्रो के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने डीपीओ को आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति कम हैं उनकी मानीटरिंग करने तथा निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने समस्त सी.डी.पी.ओ./सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि सर्वाधिक सैम बच्चों वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा किये गये होम विजिट के बारे में जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का वजन कराये तथा गर्भवती महिलाओ को समय से पोषाहार उपलब्ध कराये, बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया।

इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। पोषण ट्रैकर पर आधार सीडिंग तथा सभी सूचनाओं को समय से व सही अपलोड कराने का निर्देश दिया तथा पंजीकृत बच्चो का शत-प्रतिशत आधार फीडिंग कराने का निर्देश दिया गया। कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर पोषित बच्चो की श्रेणी में लाने हेतु तथा अति कुपोषित बच्चों तथा गम्भीर बीमार बच्चो को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया। बच्चो को 14 दिन तक भर्ती कराकर माताओं को समय से भोजन देने की जानकारी दे।

कुपोषित बच्चो के परिजन को समझा कर उन्हें सही पोषक आहार देकर पोषित बच्चो की श्रेणी में लाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र समय से खुले।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डीसी मनरेगा रविशंकर पाण्डेय, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।