📅 Published on: January 31, 2024
विधानसभा को विकसित बनाने के लिए विधायक ने जनता के खाते में एक और विकास की कड़ी जोड़ते हुवे विधानसभा में एक साथ चालीस सोलर लाइट लगवाने का काम सुरु कर दिया है अब विधानसभा के चौराहे और गालियां होंगे रोशन
Kapilvastupost
बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत विभिन्न गांवों में सोलर लाइट लगने के कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा गठबंधन की सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास की मुख्य धारा में ला रही हैं।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्र लोगों को मिल रहा है।इस दौरान बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत औदही कलां, पल्टादेवी,बैजनथा व सोननगर में 10-10 सोलर लाइटों को लगना है। इस दौरान विधायक ने हरी झंडी दिखाकर सोलर लाइट लदे वाहन को विभिन्न गांवों में रवाना किया।
इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद,अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्य,अजय वरुण,विष्णु सिंह,विजय गुप्ता,लक्ष्मण गुप्ता आदि मौजूद रहे।