📅 Published on: January 31, 2024
KAPILVASTUPOST
सिद्धार्थ नगर महोत्सव में बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय- बूड़ा की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रर्दशन कर चेतिया की बालिका टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई |
अन्त में डीआईओएस Somaroo Pradhan , जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, पूर्व जिला पीटीआई जिशान खलील , पूर्व खेल शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय,एवं विभिन्न ऑफिशल के रत्नेश सिंह, दौलत बाबू, सुनील चौरसिया, भानू प्रताप, सत्य प्रकाश, माहेश्वरी पाठक, अरविन्द गुप्ता, कमलेश गौतम आदि की उपस्थिति में फाइनल मुकाबला जिला स्टेडियम सिद्धार्थ नगर को हराकर ओवर ऑल चैंपियन – 2024 का खिताब अपने नाम किया।
हमारे इंडोनेपाल बॉर्डर क्षेत्र की बेटियों ने बूड़ा ही नहीं बल्कि ककरहवा क्षेत्र के समस्त बेटियों के लिए खेल के प्रति जागरूक रहने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
DM Siddharthnagar को सिद्धार्थ नगर महोत्सव में इस तरह के खेल प्रतियोगिता को आयोजित कराने हेतु बहुत बहुत बधाई तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय का बहुत बहुत धन्यवाद जो निरंतर मुझे कार्य करने हेतु प्रेरित करते रहते हैं।