📅 Published on: February 1, 2024
Kapilvastupost
कठेला/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधान सभा व इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला स्थित समय माता मंदिर के परिसर में बुधवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा ने 210 जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए कई गांवों के बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की,योजनाओं से अछूता न रहे।
तहसीलदार इटवा रवि कुमार यादव ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपना दल एस के प्रदेश सचिव राम लुटावन, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी हरीराम निषाद, विधानसभा अध्यक्ष अपना दल (एस) रामदास मौर्या, मण्डल अध्यक्ष भाजपा कठेला शिवपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दल सिंगार दुबे, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कठेला श्याम गुप्ता, रामबदन पाठक, प्रधान कठेलगर्वी अनिल वर्मा, नसीबुल्लाह, सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, विजय पाण्डेय विष्णु सिंह आदि मौजूद रहे।