📅 Published on: February 15, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – कांग्रेस लीडर राहुल गांधी नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश आगमन पर सिद्धार्थनगर के कांग्रेस जनों की भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी।
उक्त अवसर पर सिद्धार्थनगर के 1000 कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेनों एवं अपने निजी साधन से लखनऊ पहुंच कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम एवं प्रदेश सचिव अनिल भारती ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पूरे देश में लाखों लोग जुड़ रहे हैं और राहुल जी के समक्ष अपनी बात रख रहे हैं उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी लाखों लोग यात्रा से जुड़ेंगे।
इस अवसर पर कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश त्रिपाठी, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, सबरे आलम, सुदामा प्रसाद, रियाज़ मनिहार, आसिफ रिज्वी, मुकेश चौबे, प्रमोद कुमार, होरी लाल, मतिऊल्लाह खान, अर्जुन कन्नौजिया, अकबर अली, देवेन्द्र राव, राजेश शास्त्री, मु• युनुस,
जुबैर खान, अकरम अली सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।