📅 Published on: February 16, 2024
Kapilvastupost
उसका बाजार। दो वर्ष से साइकिल से हर जिले में गिना रहे है भाजपा सरकार की उपलब्धियां का साइकिल से यात्रा कर रहे प्रदेश प्रचारक गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर में पहुंचे।
पहली जनवरी 2022 से भाजपा की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने साइकिल से निकले जुझारू कार्यकर्ता अरविंद सिंह एवम रणविजय सिंह 60 जिलों की यात्रा पूरी करके सिद्धार्थ नगर जिले के उसका बाजार विकास खंड परिसर में पहुंचे। ब्लॉक परिसर में आगमन पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम सुरेश चौहान ने स्वागत किया। इस दौरान साइकिल यात्रियों ने बताया कि 1 जनवरी 2022 को तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के दिशा में इन्होंने यात्रा को आरंभ किया था। यात्रा अनवरत जारी है।
फोटो :- ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुरेश चौहान के साथ प्रदेश प्रचारक।