📅 Published on: February 16, 2024
Devendra Srivastav
डीजीशक्ति योजना के अंतर्गत कस्बे में स्थित अमृतलाल महाविद्यालय में शुक्रवार कोन स्मार्टफोन के वितरण का आयोजन किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल द्वारा 277 बच्चो में स्मार्ट फोन वितरित किया गया है। स्मार्ट फोन पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार की बहुत सारी योजनाओं को छात्रों के हित में चलाई जा रही है। बच्चों को स्मार्टफोन का सकारात्मक प्रयोग करने का सलाह भी दिया है।
महाविद्यालय के प्राध्यापक वेद प्रकाश पांडे ने बच्चों को स्मार्टफोन मिलने के साथ ही पूरे मनो योग से बच्चों का हौसला बढ़ाने संबंधी सारी बातें बताया। कार्यक्रम में प्रबंधक संकटा लाल श्रीवास्तव , जितेंद्र नाथ मिश्र सहित श्री दयाशंकर चौरसिया विवेक कुमार प्रीतिमा मिश्रा अंकिता दुबे संदीप श्रीवास्तव इंद्र केश आदि रहे।