📅 Published on: February 17, 2024
Kapilvastupost
जिलाअधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सयुक्त रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते मतगणना स्थल नवीन मंडी का निरीक्षण किया ।
जिलाधिकारी ने मंडी स्थल में जिले के पांचो विधानसभा के बूथों और स्ट्रांग रूम का गहनता से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभावार मतगणना स्थल के रख रखाव साफ सफाई और अन्य सुबिधाओं को लेकर दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरी ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने में प्रशासन सक्रिय ।
चुनाव की सरगर्मियां के मद्देनजर प्रशासन सही और न्यायपूर्ण चुनाव करने के लिए अभी से कमर कस चुकी है ।
चुनाव को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की चूक न होने पाए । इसको लेकर पूरी तरह सक्रिय नज़र आ रही है ।
बाईट- पवन अग्रवाल जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर