📅 Published on: February 17, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी। थाना ढेबरुआ के अंतर्गत बाइक से और पैदेल जा रहे वयक्ति से भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बढ़नी पर पहुंचाया।
दिन में लगभग 4:00 बजे दो लोग बाइक पर सवार होकर पचपेड़वा के तरफ से बढ़नी आ रहे थे मडनी चौराहे के पास पहुंचते ही एक व्यक्ति रोड क्रॉस करने लगा जिसमें बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें तीनों लोग घायल हो गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल पुनीता को तथा बाइक चला रहे विशाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बहुतु थाना कठेला को उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही रोड क्रॉस कर रहे गुरदीन निवासी दुधवनिया खुर्द थाना ढेबरुवा का पैर टूट जाने की वजह से उसको भी जिला अस्पताल भेज दिया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने बताया की पुनीता के सर में गंभीर चोट लगने की वजह से तथा अन्य दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
चित्र परिचय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर इलाज इलाज करवाते पुनीता।