पी डी ए जनपंचायत चौपाल के माध्यम से स पा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कर रहे पदाधिकारी

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर जिले में सपा कार्यकर्ता इन दिनों जगह जगह पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बाँसी विधान सभा क्षेत्र के नेहरू नगर में पीडीए जन पंचायत चौपाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष इदरीश पटवारी और बाँसी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष चमन आरा रायनी ने हिस्सा लिया।

इस पीडीए जनपंचायत चौपाल के बारे में बताते हुए इन लोगों ने कहा कि आज हर तरफ अराजकता का माहौल है लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही है ऐसे में पिछला दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच में जाकर सपा के लोग भाजपा की नाकामियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। और लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि वह भाजपा के झांसे में ना आए।

उन्होंने ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को तोड़ने का काम किया है दिलों को जोड़ने का नहीं और महंगाई से लेकर किसानों छात्रों महिलाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी यह सरकार पूरी तरह असफल रही है उन्होंने कहा कि सपा द्वारा पूरे जिले के गांव-गांव में पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बाईट-1लालजी यादव —–जिला अध्यक्ष, सपा।
बाईट-2-इदरीश पटवारी—-जिला उपाध्यक्ष,सपा।
बाईट-3-चमन आरा रायनी—-अध्यक्ष,नगर पालिका बाँसी।