रामजानकी मंदिर संचालन समिति ने हाल और शौचालय बनाने की विधायक से की मांग

Kapilvastupost

शोहरतगढ नगर पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर मे हाल व महिला पुरूष के लिए शौचालय बनवाने की मांग शनिवार को विधायक विनय वर्मा से किया। राम जानकी मंदिर शोहरतगढ़ में मंदिर संचालन कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता की मांग पर, मंदिर परिसर में दो महिला बाथरूम, दो पुरुष बाथरूम, दो बड़े हॉल तथा एक किचन की मांग को लेकर विधायक विनय वर्मा ने नगर के लोगों से बातचीत किया तथा उन्हें आश्वस्त किया।

साथ ही उक्त मांगों पर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों से विधायक ने बात किया, जिससे मंदिर परिसर में आने वाली महिला श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सन्तोष पोद्दार, सतीश मित्तल, राम सेवक, नन्द प्रसाद गौड़, किशोरी लाल, मनोज गुप्ता, जय प्रकाश वर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, संजय कसौधन, विकास पाण्डेय, उदय राम सैनी, दुर्गा पाण्डेय, जवाहर लाल, मनोज गुप्ता, दिलीप वर्मा, विष्णु, राजेश कुमार कान्दू, राम दास मौर्या के साथ नगर के तमाम लोगो की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post