📅 Published on: February 21, 2024
Kapilvastupost
– सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थानाक्षेत्र में आज मुख्य मार्ग के पास खेतो में एक बोरी में 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय प्रशांत कुमार गुप्ता के रूप मे हुई जोकि सिद्धार्थनगर थानाक्षेत्र के साड़ी गाँव का रहने वाला है। वह बीती 17 फरवरी से लापता था । इस मामले में मृतक की माँ ने हत्या का आरोप मृतक के ससुराल के लोगो पर लगाया है ।
उसका थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे जोगिया थाना प्रभारी को सूचना मिली कि रामनगर के पास खेतो में एक बोरी में संदिग्ध चीज पड़ी है।
तत्काल मौके पर पहुची पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो उसके अंदर एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख़्त प्रशांत कुमार गुप्ता के रूप में हुई। जो बीते 2 वर्षो से अपनी पत्नी संग परिजनों से अलग रहता था।
इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 18 फरवरी को उसका थाने में दर्ज की गई थी।
बाईट 1 – मृतक की माँ
बाईट 2 – सिद्धार्थ — एएसपी सिद्धार्थनगर