📅 Published on: February 24, 2024
Kapilvastupost
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी द्वारा शकील शाह को जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर अल्पसंख्यक सभा बनाए जाने पर नगर पंचायत बढ़नी मैं फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील शाह को बनाए जाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा वर्तमान विधायक इटवा माता प्रसाद पांडे, पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, डुमरियागंज विधायक श्रीमती सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लाल जी यादव,यस भारती मणेन्द्र मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, पूर्व विधायक अनिल सिंह, मुरलीधर मिश्रा, ग्यासुदीन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुलायम यूथ मोहम्मद जावेद,इब्राहिम बाबा,प्रदेश सचिव जयकरन गौतम, मौलना अब्दुल अलीम, अब्दुल सऊद,सभासद बढ़नी अख्तर,अमित यादव, अजय चौरसिया, अमित शर्मा, सुरेंद्र आदि लोगो ने बधाई दी
इस मौके पर शकील शाह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा मुझ जैसे कार्यकर्त्ता को जिम्मेदारी दी है मै तन मन धन से निभाउंगा संगठन को मजबूत बनाने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाने का कार्य करूंगा।