📅 Published on: February 25, 2024
Kapilvastupost
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना अंतर्गत बेवां उतरौला मार्ग पर ग्राम बेवां मुस्तफा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घायलों को आसपास के लोगों ने निजी संसाधन से निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले गए। वहीं मृतक को मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे डुमरियागंज थाना अंतर्गत बेवां मुस्तफा के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार गंभीर रूप से घायल व एक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायलों में सरफराज पुत्र इसराईल (22), मसूद पुत्र रोजन (21), अजीजुर्रहमान पुत्र सलीम (25) ग्राम कूड़उ बौड़ीहार आदि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बस्ती के लिए रेफर क कर दिया।
वही मौके पर निजाम पुत्र अमीन ग्राम महुआ थाना ह उतरौला की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।