📅 Published on: February 25, 2024
Kapilvastupost
चिल्हिया थाना क्षेत्र की एक युवती शादी के 15 दिन के पहले गायब हो गई, जिससे युवती के परिजन थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
बुद्धवार को शाम पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवती की तालश कर रही है। बताया जा रहा है युवती लगभग चार दिन से गायब है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री को गायब हुए चार दिन हो गया। नात-रिश्तेदारी व जान पहचान वाले के यहां काफी खोजबीन की लेकिन उसका कही कुछ पता नही चला।
काफी खोजबीन करने पर भी कोई सफलता नही मिला। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गुमशुी में मुकदमा दर्ज कर युवती की तालश में जुट गई है।
चिल्हिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।