शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाएं और कागजात जलाने के मामले में डी एम ने दिए जांच के आदेश

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीएचसी परिसर में कुछ दवाएं और कागजात जलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह दवाइयां और लीफलेट आम जनता में बांटने के लिए आए थे लेकिन उन्हें ना बांट कर आग के हवाले किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि सीएचसी परिसर में दवाओँ और फाइलों के जलने के कथित वीडियो की जानकारी उन्हें हुई है और उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं ।

उन्होंने कहा कि अगर सच में दवाएं या फाइलें जलाई गई है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाईट-पवन अग्रवाल——जिलाधिकारी,सिद्धार्थनगर।