📅 Published on: March 5, 2024
Kapilvastupost
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड एवं सांसद निधि योजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 76 करोड़ रुपए की लागत से 22 सड़को का सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा ने किया शिलान्यास/लोकार्पण किया ।
कार्यक्रम संबोधित करते हुए सांसद ने कहा सड़क़ से ही क्षेत्र का विकास होता है सड़के ही विकास की कड़ी है मोदी योगी जी के नेतृत्व में जिले का विकास हो रहा है सड़क ही विकास को मुख्य धारा से जोड़ती है ।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मेरे विधानसभा में कोई भी सड़क अब मुख्य सड़क से बिना जुड़े नही रहेगी पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बीछ रहा है शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा योगी सरकार सड़कों को प्राथमिकता दे रही है अब जिले मे हर तरफ सड़क़ का विकास हो रहा है ।
आज के इस लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा के द्वारा शानदार ढंग से सांसद पाल का स्वागत किया और जिस तरह विनय वर्मा ने जनता के सामने सांसद पाल को जबरदस्त तरीके से विजई बनाने का आह्वान किया। 
इस दौरान रवि अग्रवाल, सुनील अग्रहरि , सुधांशु बोरा, एस डी एम शोहरतगढ कर्मेंद्र कुमार ,हरीश वर्मा ,साधना चौधरी, ग्राम प्रधान रिंकू चौधरी , शिवा तिवारी , रघुनाथ चौधरी , महेश यादव , शफीक , बरसती यादव इंटर कॉलेज से राम मूरत यादव, रत्नेश सोनी , रमेश मणि त्रिपाठी, अनिल अग्रहरी, प्रधान हैदर अली, मुस्तफा खान, आशुतोष पांडेय ,एसपी अग्रवाल सहित हजारो लोग मौजूद रहे ।