📅 Published on: March 5, 2024
Kapilvastupost
विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द में गांव के उत्तर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पुनरोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा ग्राम प्रधान रघुनाथ चौधरी के नेतृत्व में शानदार तरीके से आयोजन किया गया।
इस दौरान गांव के सभी परिवार के सहयोग से लोगों ने पारंपरिक तरीके से धार्मिक गुरु के पीछे पीछे कई मंदिरों का दर्शन कर परिक्रमा कर पुनः वापस शिव मंदिर पर पहुंच कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया।
बताते चलें कि रघुनाथ चौधरी शिव शम्भू के अनंत भक्त है सैकड़ों वर्ष पुरानी मंदिर की स्थित बहुत ही खराब हो चुकी थी जिसको नए सिरे से बनवाया गया है गांव के अतिरिक्त किसी अन्य गांव से सहयोग नहीं लिया गया जितना हो सकता था उन्होंने अपने दम पर सहयोग कर इस पुरानी मंदिर को नए सिरे से बनवाकर आज जनता को सौंपा गया।
बहरहाल मंदिर निर्माण से भोले के भक्तों को बहुत लाभ होगा जिसके लिए गांव वालो ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की है।